सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

गूगल ने मध्य प्रदेश में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश करने में दिखाई रुचि

20 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Meeting in davos

Meeting in davos

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-2026 के मंच पर मंगलवार को गूगल के एशिया पैसिफिक क्षेत्र के प्रेसिडेंट संजय गुप्ता के साथ मध्यप्रदेश के अधिकारियों ने बैठक की। प्रदेश में आईटी, आईटीईएस सेक्टर और मौजूदा प्रस्तावित डेटा सेंटर परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। संजय गुप्ता ने मध्यप्रदेश में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश की रुचि दिखाई। 

बैठक में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला सहित अधिकारी उपस्थित रहे। गूगल की ओर से राज्य में जेमिनी एआई के माध्यम से कृषि और शिक्षा क्षेत्रों में नवाचार और डिजिटल समाधान लागू करने की संभावनाओं पर भी विचार साझा किए गए। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से आईटी व डेटा सेंटर परियोजनाओं के लिए पर्याप्त और सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हरित ऊर्जा आधारित नीति तैयार करने की योजना से अवगत कराया गया। 

 

बैठक में गूगल जैसी वैश्विक कंपनियों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने की मध्यप्रदेश की क्षमता, अनुकूल नीतिगत ढांचा और सहयोगी दृष्टिकोण को भी रेखांकित किया गया। गूगल के एशिया पैसिफिक क्षेत्र के प्रेसिडेंट संजय गुप्ता ने आईटी अवसंरचना, डिजिटल नवाचार और कौशल विकास के माध्यम से मध्यप्रदेश को एक उभरते तकनीकी केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सहयोग दिए जाने पर सहमति व्यक्त की।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें