सोमवार, 09 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

गोवर्धन पूजा में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और संरक्षण का संदेश : मंगुभाई पटेल

09 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
गोवर्धन पूजा में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और संरक्षण का संदेश : मंगुभाई पटेल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमारी धार्मिक आस्था, लोक परंपरा और प्रकृति के साथ सह अस्तित्व की जीवनशैली का प्रतीक है। गोवर्धन पूजन का उत्सव प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और जिम्मेदारी का सामूहिक संकल्प है।


राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की ओर से गोवर्धन पर्वत की आराधना का प्रसंग, हमें प्रकृति की रक्षा और संतुलित उपयोग का संदेश देता है। आज जब पर्यावरण संरक्षण वैश्विक चुनौती है, तब यह पर्व हमें हरियाली संवर्धन, जल संरक्षण और सतत जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें। प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें। अपने परिवेश में वृक्षारोपण एवं हरियाली को प्रोत्साहित करें।


राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आह्वान किया है कि इस पर्व को भावी पीढ़ी में प्रकृति के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता और जागरूकता विकसित करने के संकल्प के रूप में मनाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण का निर्माण संभव है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें