गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP में 21 साल बाद फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, ‘जनबस’ योजना लॉन्च, निजी ऑपरेटर चलाएंगे बसें, निगरानी करेगी सरकार

19 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP में 21 साल बाद फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, ‘जनबस’ योजना लॉन्च, निजी ऑपरेटर चलाएंगे बसें, निगरानी करेगी सरकार

MP में 21 साल बाद फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, ‘जनबस’ योजना लॉन्च, निजी ऑपरेटर चलाएंगे बसें, निगरानी करेगी सरकार

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 21 साल बाद एक बार फिर राज्य की सड़कों पर सरकारी बसें दौड़ने जा रही हैं। सरकार ने नई बस सेवा का नाम ‘जनबस’ रखा है। शुरुआती चरण में इसका संचालन इंदौर से शुरू होगा, जहां से यह सेवा प्रदेश के 25 जिलों में 6,000 से ज्यादा रूट पर करीब 10,000 बसों के संचालन के साथ शुरू होगी।


21 साल बाद फिर लौटेगा सरकारी बसों का दौर

राज्य में वर्ष 2003 में सरकारी बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। लेकिन अब नई परिवहन व्यवस्था के तहत 2025 से जनबस सेवा की वापसी होने जा रही है। सरकार ने घोषणा की है कि जनबस सेवा आधुनिक सुविधाओं, जीपीएस ट्रैकिंग और सुरक्षित यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था के साथ शुरू की जाएगी।


नई कंपनी करेगी संचालन—सिर्फ नाम नहीं, पूरी व्यवस्था बदलेगी

राज्य परिवहन निगम की जगह सरकार ने ‘यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड’ नाम की नई कंपनी बनाई है। यही कंपनी 25 जिलों में जनबस संचालन की पूरी व्यवस्था संभालेगी। अप्रैल 2027 तक इस व्यवस्था को सभी संभाग और जिलों में लागू कर दिया जाएगा।


ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों पर रहेगा खास फोकस

यह योजना सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेगी। सरकार का लक्ष्य है कि आदिवासी क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र और दूर-दराज के गांव को जिला मुख्यालयों और बड़े शहरों से जोड़ा जाए। यानी अब यात्रा सिर्फ सुविधा नहीं, विकास का माध्यम बनेगी।


निजी ऑपरेटर चलाएंगे बसें, निगरानी करेगी सरकार

बस संचालन की जिम्मेदारी निजी ऑपरेटरों को दी जाएगी, लेकिन पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग सरकार करेगी। सरकार सुनिश्चित करेगी कि किराया नियंत्रित रहे, सेवा नियमित हो और यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती यात्रा मिले।


क्या मिलेगा यात्रियों को?

आरामदायक सीटिंग व्यवस्था

GPS ट्रैकिंग

ऑनलाइन टिकट बुकिंग

मोबाइल चार्जिंग पॉइंट

महिला-बुजुर्गों के लिए विशेष सीट

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें