
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhभोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सोमवार को लोक भवन में बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। लोक भवन मंदिर में एकत्रित बच्चों ने लयबद्ध ताली बजाकर और शुभकामना गीत गाकर राज्यपाल को उनके जन्मदिन की बधाई दी।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बच्चों को उपहार और शुभाशीष प्रदान किया। उन्होंने जन्मदिन पर लोक भवन मंदिर में विधिविधान से पूजा अर्चना की। साथ ही ईश्वर से प्रदेश की खुशहाली, शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की है।
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, उप सचिव सुनील दुबे सहित लोक भवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

