बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विधानसभा में लगी दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

17 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Governor Mangubhai Patel and Cm dr mohan yadav

Governor Mangubhai Patel and Cm dr mohan yadav

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बुधवार को विशेष सत्र के अवसर पर विधानसभा में लगी दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। “मध्यप्रदेश विधानसभा के 1956 से 2025 तक के इतिहास के पल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "अभ्युदय मध्यप्रदेश- विकास और सेवा के दो वर्ष” विषय पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित चित्र प्रदर्शनी के एलबम का भी लोकार्पण किया और प्रदर्शनी के चित्रों का अवलोकन किया। उन्होंने ऐतिहासिक, दुर्लभ चित्र संकलन और प्रस्तुतिकरण की सराहना की। उन्होंने जनसंपर्क विभाग की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "अभ्युदय मध्यप्रदेश- विकास और सेवा के दो वर्ष” विषय पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल के विधानसभा पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित बाकी मंत्री और विधायक मौजूद थे।

 

प्रदर्शनी में 135 दुर्लभ चित्रों का संयोजन

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रथम सत्र के 70 वर्षों के उपलक्ष्य में विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा के सात दशकों की गौरवशाली यात्रा के दुर्लभ चित्रों की आकर्षक प्रदर्शनी विधानसभा के सेंट्रल हॉल में लगाई गई है। प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश विधानसभा के 1956 से 2025 तक के इतिहास के 135 दुर्लभ चित्रों का संयोजन किया गया है। इसी तरह जनसंपर्क विभाग द्वारा विधानसभा प्रांगण में 90 पैनलों की आकर्षक विकास प्रदर्शनी लगाई गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें