
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhभोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सोमवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर लोकभवन में आयोजित कन्यापूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने लोकभवन स्थित मंदिर परिसर में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना की।
कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कन्याओं को तिलक लगाकर विधिवत पूजन किया। इसके बाद उन्होंने कन्याओं को मिष्ठान और उपहार भेंट किए। महानवमी के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और परंपरा का भाव देखने को मिला।
इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविंद पुरोहित, नियंत्रक हाउसहोल्ड शिल्पी दिवाकर सहित लोकभवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

