बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

राज्यपाल मंगुभाई पटेल एम्स पहुंचे, मरीजों से बात की और व्यवस्थाओं की जानकारी ली

16 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Governor Mangubhai Patel

Governor Mangubhai Patel

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे। अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही मरीजों और उनके परिजनों से बात की। अस्पताल की व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने एम्स परिसर में खुद की ओर से पहले रोपे गए पीपल के पेड़ का भी देखा और उसके विकास पर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही पौधे को पानी भी दिया। राज्यपाल ने वर्ष 2022 में एम्स परिसर में पीपल का पौधा लगाया था। पूर्व में भी एम्स भ्रमण के दौरान वे हमेशा पौधे के रख-रखाव की जानकारी प्राप्त करते रहे हैं। पौधे को पानी भी देते रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें