
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने शनिवार को लोकभवन में बेमेतरा जिले के ग्राम मरका के स्कूल के लिए डिजिटल बोर्ड दिया। राज्यपाल स्वेच्छानुदान मद से दिया गया के 65 इंच का यह स्मार्ट बोर्ड शासकीय मीडिल स्कूल में लगेगा।
ग्राम पंचायत मरका में संचालित शासकीय मीडिल स्कूल के बच्चों की सुविधा के लिए राज्यपाल ने डिजिटल बोर्ड उपलब्ध कराया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके स्कूल में पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षक उपलब्ध हैं, पर स्मार्ट बोर्ड नहीं था। अब यह सुविधा मिलने से स्कूल के बच्चे नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, प्रयास विद्यालय जैसे उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश के लिए तैयारी कर सकेंगे।
ग्रामीणों ने राज्यपाल को जैविक रूप से उत्पादित दाल, चना और अन्य सामग्रियां भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, शाला प्रबंधक समिति के अध्यक्ष उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

