बुधवार, 25 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री दुधारू पशु योजना की सुस्त मॉनिटरिंग पर राज्यपाल सख्त, शिकायतों के तत्काल निराकरण के दिए निर्देश

25 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री दुधारू पशु योजना की सुस्त मॉनिटरिंग पर राज्यपाल सख्त, शिकायतों के तत्काल निराकरण के दिए निर्देश
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने और इसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाली इस योजना में मैदानी अमले की सक्रियता बढ़ाई जाए और पशुपालकों से नियमित फीडबैक लेकर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।


राज्यपाल बुधवार को लोकभवन के सांदीपनि सभागार में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने हितग्राहियों को पशुपालन, पशुधन के स्वास्थ्य, देखभाल और दूध की बिक्री से जुड़ा आवश्यक प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। साथ ही योजना की प्रगति में बाधा बनने वाली शिकायतों और लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनजातीय पशुपालकों को दूसरे जिलों और राज्यों में भ्रमण कराकर उन्नत पशुपालन के सफल मॉडल दिखाने को कहा। 


राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में मिल्क रूट विकसित करने, दुग्ध संघों को मजबूत बनाने और दूध के संकलन-विपणन में सहकारिता को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए। बैठक में विभागीय सचिव डॉ. सुदामा खाड़े ने योजना के वर्ष 2024-25 और 2025-26 के प्रगति प्रतिवेदन के साथ पशुओं के स्वास्थ्य की निगरानी, बीमा प्रकरणों, पीएम जनमन योजना, वनाधिकार पट्टाधारकों को मिल रहे लाभ और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की जानकारी दी। जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक खांडेकर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें