सोमवार, 16 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

कटारा हिल्स में छठ का भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य

15 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कटारा हिल्स में छठ का भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित छठ घाट पर छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। छठ उत्सव सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों व्रतियों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आकर्षक विद्युत सजावट, फूलों से सजा कुंड और भोजपुरी छठ गीतों ने पूरे घाट को भक्तिमय बना दिया।


आयोजन की खास बात इसका प्लास्टिक मुक्त स्वरूप रहा। समिति ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए कुंड में पांच नदियों और सागर का पवित्र जल एकत्रित किया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, फल-प्रसादी, चाय और पेयजल की व्यवस्था की गई।


घाट को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। शाम होते ही पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे व्रतियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। छठी मइया के जयकारों और पारंपरिक भोजपुरी गीतों से वातावरण गूंज उठा। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। 


कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष तेज सिंह पटेल, वीरेंद्र राजपूत, अशोक पुरी, मनोज सिंह, अंबिका नागर, डॉ. निरंजन सिंह, विनोद पाठक, सच्चिदानंद शुक्ला और सुभाष बाथम सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें