बुधवार, 26 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुखर्जी नगर में भव्य रक्षाबंधन महोत्सव: 15 हजार बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा को बांधी राखी

26 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुखर्जी नगर में भव्य रक्षाबंधन महोत्सव: 15 हजार बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा को बांधी राखी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। हुजूर विधानसभा के मुखर्जी नगर में बुधवार को अद्भुत नजारा दिखा। सेज इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित भव्य रक्षाबंधन महोत्सव में करीब 15 हजार बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा को राखी बांधी।  


इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन महज भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, आत्मीयता और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने वाला पर्व है। उन्होंने कहा, “यह मेरा सौभाग्य है कि हर वर्ष लाखों बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होता है। एक जनप्रतिनिधि के नाते बहनों का विश्वास और उनका आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। बहनों ने जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ उन्हें राखी बांधी है, उसके प्रति वह आजीवन ऋणी रहेंगे।


संसार में मां से बड़ा कोई गुरु और भाई-बहन से बड़ा कोई रिश्ता नहीं

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि - संसार में मां से बड़ा कोई गुरु नहीं और भाई-बहन से बड़ा कोई रिश्ता नहीं है। मां जीवन में संस्कार और दिशा देती हैं, वहीं, भाई-बहन का रिश्ता स्नेह, विश्वास और अपनत्व की भावना को मजबूत करता है। रक्षाबंधन इसी पवित्र रिश्ते की भावनाओं को समर्पित पर्व है।


यह आत्मीय संबंध वर्षभर चलने वाले जनसेवा के संकल्प को करता है और मजबूत 

विधायक ने कहा कि हुजूर विधानसभा की बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह आत्मीय संबंध वर्षभर चलने वाले जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करता है। बहनों का स्नेह उन्हें क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक बहन और परिवार के सुख-दुख में सहभागी बनना उनकी प्राथमिकता है।


प्रतिवर्ष वृहद स्तर पर किया जाता है रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन

हुजूर विधानसभा में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष वृहद स्तर पर किया जाता है। विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल होकर विधायक रामेश्वर शर्मा को राखी बांधकर अपना स्नेह व्यक्त करती हैं। विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाला यह आयोजन अपनी व्यापक सहभागिता के कारण प्रतिवर्ष चर्चा में रहता है। इस वर्ष रक्षाबंधन महोत्सव की शुरुआत मुखर्जी नगर कोलार क्षेत्र से हुई है। आगामी दिनों में विधानसभा के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार आयोजन किए जाएंगे।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें