सोमवार, 01 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

स्वस्थ समाज व परिवार के लिए महिलाओं का स्वस्थ होना बहुत जरूरी: मंगुभाई पटेल

01 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
स्वस्थ समाज व परिवार के लिए महिलाओं का स्वस्थ होना बहुत जरूरी: मंगुभाई पटेल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सोमवार को लोक भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता किट प्रदान की। यह संदेश भी दिया कि स्वस्थ समाज और परिवार के लिए महिलाओं का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है।


राज्यपाल ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि ‘महिलाएं अपनी व्यस्त जीवन शैली में अपने स्वास्थ्य की चिंता करें। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए समय निकाले। संतुलित आहार, योग और व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।’


राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने संदीपनि सभागार और सिविल डिस्पेंसरी में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों का अवलोकन किया। राज्यपाल के जन्मदिन पर लोक भवन में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया था। इस दौरान राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, उप सचिव सुनील दुबे उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें