शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में गर्मी की दस्तक से बढ़ा तापमान,मात्र 3 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम

13 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में गर्मी की दस्तक से बढ़ा तापमान,मात्र 3 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम

मध्यप्रदेश में गर्मी की दस्तक से बढ़ा तापमान,मात्र 3 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल । मध्यप्रदेश में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। जहां आमतौर पर इस समय हल्की ठंड बनी रहती है, वहीं अब प्रदेश में गर्मी की दस्तक साफ सुनाई देने लगी है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार को प्रदेश के केवल 3 जिलों में ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं नर्मदापुरम में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड हुआ, जो इस बदलाव की स्पष्ट तस्वीर पेश करता है।अगर पिछले 24 घंटों में प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री, इंदौर में 15.9 डिग्री, उज्जैन में 15.5 डिग्री, जबलपुर में 13.6 डिग्री और ग्वालियर में 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही प्रदेश के 10 से अधिक शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आज से लेकर अगले चार दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं। हालांकि इनका प्रभाव मुख्य रूप से पहाड़ी इलाकों तक सीमित रहेगा और मध्यप्रदेश में तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।इन सिस्टम के गुजर जाने के बाद पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा सकता है। बर्फ पिघलने के बाद हल्की ठंडक का अहसास होगा और उत्तरी हवाएं चलने से प्रदेश में गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। फिलहाल अगले दो दिनों तक कुछ जिलों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। लेकिन संकेत साफ हैं कि फरवरी के अंत तक प्रदेश से सर्दी पूरी तरह विदा ले सकती है और गर्मी अपना असर दिखा सकती है ।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें