मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, मंगलवार को 14 जिलों में अलर्ट

18 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, मंगलवार को 14 जिलों में अलर्ट
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में जून,जुलाई में मानसून की बेरुखी के बाद अगस्त में जमकर बादल बरस रहे हैं।2 हफ्तों से प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है।इस दौरान हर दिन प्रदेश के किसी न किसी जिले में बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी प्रदेश के रीवा,बालाघाट,टीकमगढ़,छतरपुर,सागर,छिंदवाड़ा,पांढुर्णा,नरसिंहपुर,सिवनी,मंडला,कटनी,शहडोल,सीधी और सिंगरौली सहित 14 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।अगले 24 घंटों के दौरान इन जिलों में 8 इंच तक पानी गिर सकता है।इसके अलावा राजधानी भोपाल, इंदौर,सीहोर,रायसेन,राजगढ़,विदिशा,मंदसौर,शाजापुर,बैतूल,हरदा,खंडवा,देवास,खरगोन,उज्जैन,नीमच,भिंड,ग्वालियर,,मुरैना,दतिया, शिवपुरी, श्योपुर,जबलपुर,अशोकनगर,आगर-मालवा, दमोह,पन्ना, निवाड़ी,अनूपपुर सहित 41 जिलों में तेज और मध्यम बारिश हो सकती है।


मध्यप्रदेश में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश 


इस साल 24 जून से मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री होने के बाद से ही सामान्य से कम बारिश हुई है। हालांकि अगस्त के पहले पखवाड़े में जहां सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई थी वहीं अगस्त में झमाझम बारिश के चलते अब यह आंकड़ा सिमट कर 11 प्रतिशत रह गया है।फिलहाल प्रदेश में मानसूनी सिस्टम बना हुआ है जिससे इसमें और भी सुधार होने की उम्मीद है।अभी तक की स्थिति में भोपाल,अनूपपुर,सीधी,सिंगरौली,भिंड,उमरिया,शहडोल,बड़वानी,खंडवा,बुरहानपुर,ग्वालियर,देवास,गुना, खरगोन और राजगढ़ सहित 15 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है वहीं प्रदेश के शेष 40 जिलों में अभी सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ऊपरी हिस्से 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है जिसके चलते अगले 4 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें