सोमवार, 29 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी,6 जिलों में ऑरेंज,42 में यलो अलर्ट

29 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी,6 जिलों में ऑरेंज,42 में यलो अलर्ट
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री होने के साथ ही तेज बारिश का दौर चल रहा है। रविवार को भी प्रदेश के उज्जैन,सीहोर,मंदसौर, सेंधवा,खरगोन,गुना,श्योपुर,बड़वानी,शाजापुर,छतरपुर और रतलाम सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी तेज बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा। इसके चलते 6 जिलों उज्जैन,देवास, छिंदवाड़ा,पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है वहीं भोपाल,इंदौर,सीहोर,रायसेन, राजगढ़,विदिशा, झाबुआ,अलीराजपुर,धार, बुरहानपुर,बड़वानी,खंडवा,खरगोन,रतलाम,शाजापुर,नर्मदापुरम,बैतूलहरदा,अगर-मालवा, शिवपुरी,गुना,अशोकनगर,कटनी,जबलपुर, सिवनी,डिंडौरी, नरसिंहपुर,रीवा, सतना,सीधी और सिंगरौली सहित 42 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।


अभी तक पूरे प्रदेश में मानसून की एंट्री नहीं हुई 


जून का महीना खत्म होने को है लेकिन अभी तक प्रदेश के 15 जिलों में ही मानसून की आधिकारिक रूप से एंट्री हुई है और उसके बाद से मानसून ठहरा हुआ है। जिससे प्रदेश के कई जिलों में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। इस साल मानसून ने देरी से दस्तक दी है। 24 जून को मानसून की मध्यप्रदेश में आधिकारिक रूप से एंट्री की घोषणा की गई। अपने नियत तिथि से पहले ही 9 दिन लेट मध्यप्रदेश में पहुंचे मानसून ने अभी मात्र 15 जिलों में ही एंट्री की है।मानसून का रुख देखते हुए अभी 2-3 दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किय गया। प्रदेश के 5 प्रमुख शहरों की बात करें, तो भोपाल में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री, इंदौर में 33.8 डिग्री, उज्जैन में 33.5 डिग्री, जबलपुर में 33.3 डिग्री और ग्वालियर में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें