
भोपाल। राजधानी में टीला जमालपुरा पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्करी रैकेट का खुलासा किया है। इस्माइली गेट के पास ग्राहक का इंतजार कर रही एक युवती को पुलिस ने घेराबंदी करके दबोच लिया। आरोपी के पास से 9 ग्राम एमडी ड्रग और 1.52 लाख रुपए का iPhone बरामद हुआ है। युवती का नाम अक्सा खान उर्फ आसिया (25) है, जो कोहेफिजा क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती है।
8 पारदर्शी पन्नियों में छिपा था MD, iPhone भी जब्त
डीसीपी अभिनव चौकसे ने बताया कि युवती की तलाशी में पर्स से 8 छोटी पन्नियों में पैक 9 ग्राम MD (मेफेड्रोन), Apple iPhone जिसकी कीमत ₹1.52 लाख
बरामद किया गया। पुलिस ने अक्सा को मौके पर ही गिरफ्तार कर NDPS एक्ट में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया है।
हाई-प्रोफाइल घराने की बेटी निकली ड्रग सप्लायर
जांच में सामने आया क, आरोपी के पिता एयरपोर्ट रोड स्थित बड़वाई स्पोर्ट्स ग्राउंड के संचालक है, युवक का शहर के कई हुक्का लाउंज में उठना-बैठना ह, वह बीकॉम ग्रेजुएट है, वॉट्सऐप में कई संदिग्ध चैट मिली हैं और पुलिस ने मोबाइल FSL जांच के लिए भेजा है। कॉल डिटेल खंगालने के साथ पुलिस अब उसके नेटवर्क और ग्राहकों की लिस्ट खंगाल रही है।
ड्रग की सप्लाई मुंबई से आती थी
पूछताछ में अक्सा ने चौंकाने वाला खुलासा किया— उसके करीबी दोस्त ने 8 दिन पहले बाय रोड मुंबई से MD लाया थ। वही उसे ड्रग सप्लाई में शामिल करता थ। काम के बदले उसे MD की खुराक + 20% कमीशन मिलता थ। गिरफ्तारी के बाद वह युवक अंडरग्राउंड हो गया है। पुलिस उसकी तलाश के लिए टीम भेज चुकी है।
हुक्का लाउंज की पार्टी में शुरू हुई ड्रग की आदत
अक्सा ने बताया क, वह पिछले एक साल से ड्रग ले रही ह। एक हुक्का लाउंज में दोस्त की बर्थडे पार्टी में पहली बार MD दी ग। धीरे-धीरे वह सप्लाई नेटवर्क में शामिल होती चली गई वॉट्सऐप चैट में मिले कई नंबरों को पुलिस जल्द ही तलब कर पूछताछ करेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

