शनिवार, 30 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

हिंदी पत्रकारिता ने जन भावनाओं को स्वर देने व लोकतंत्र को समृद्ध करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका: डॉ. मोहन यादव

30 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
हिंदी पत्रकारिता ने जन भावनाओं को स्वर देने व लोकतंत्र को समृद्ध करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका: डॉ. मोहन यादव
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी पत्रकारों को ‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ की बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा है कि 200 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में हिंदी पत्रकारिता ने जन भावनाओं को स्वर देने और लोकतंत्र को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने x पर पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने कहा है कि जब पंडित युगल किशोर शुक्ल ने ‘उदन्त मार्त्तण्ड’ के माध्यम से हिंदी पत्रकारिता की नींव रखी, तब उनका उद्देश्य महज समाचार पहुंचाना नहीं, बल्कि ‘देशहित’ का पवित्र संकल्प था। इस दौर में भी वही संकल्प पत्रकारिता का मानक होना चाहिए। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें