मंगलवार, 23 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

हिंदुस्तान कोका कोला समूह एमपी में करेगा 300 करोड़ रुपए का निवेश, सीईओ हेमंत रुपानी ने सीएम डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात

23 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
हिंदुस्तान कोका कोला समूह एमपी में करेगा 300 करोड़ रुपए का निवेश, सीईओ हेमंत रुपानी ने सीएम डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। हिंदुस्तान कोका कोला समूह एमपी में 300 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हेमंत रुपानी ने मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेमंत रूपानी को प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित योजनाओं गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं, हेमंत रूपानी ने राज्य सरकार की उद्योग मित्र नीतियों की प्रशंसा की और कहा कि हिंदुस्तान कोका कोला समूह मध्यप्रदेश में 300 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है। इससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे।


राजगढ़ जिले के पिलूखेड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस की इकाई पहले से ही संचालित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के दौरान हिंदुस्तान कोका-कोला के नेशनल हेड विवेक झा, राज्य प्रमुख अश्विनी यीलेने और औद्योगिक नीति व निवेश प्रोत्साहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें