गुरुवार, 23 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

विधायक रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय में खेली गई फूलों की होली, भजनों पर देर तक झूमे लोग

07 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
विधायक रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय में खेली गई फूलों की होली, भजनों पर देर तक झूमे लोग
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय में शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया। विधायक संग बड़ी संख्या में लोगों ने फूलों की होली खेली। देर तक लोग भजनों पर झूमते नजर आए।  


विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि होली का त्योहार ऐसा है, जिसमें हिंदू समाज एक साथ जुटता है और सनातन की जय-जयकार करता है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं का नया वर्ष आ रहा है, इसको लेकर हिंदुओं में उत्साह और उमंग है। 14 मार्च को शाम 5 बजे भगवा यात्रा का आयोजन अटल पथ पर किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में सनातनी सम्मिलित होंगे। 


विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 18 मार्च को नववर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन पूरे धूमधाम से किया जाएगा। नववर्ष उत्सव में पूरा हिंदू समाज जुटता है. विधायक ने होली रंगपंचमी की सभी को बधाई दी।


सुबह 10 बजे शुरू हुआ होली मिलन समारोह दोपहर 2 बजे तक चला। विधायक रामेश्वर शर्मा ने खुद भजन गाए और भजनों पर झूमते दिखे। उन्होंने समारोह में शामिल हुए सभी लोगों को रंगोत्सव की बधाई दी। 




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें