सोमवार, 08 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

एमपी में 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण, देश के शीर्ष राज्यों में शामिल: राजेंद्र शुक्ल

08 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एमपी में 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण, देश के शीर्ष राज्यों में शामिल: राजेंद्र शुक्ल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश ने एचपीवी टीकाकरण अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यहां 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया है। इस तरह से देश के शीर्ष राज्यों में प्रदेश शामिल हो गया है। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा है टीकाकरण की उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनभागीदारी, स्वास्थ्य अमले की प्रतिबद्धता और प्रभावी नेतृत्व के बल पर बड़े से बड़े जनस्वास्थ्य अभियानों को समय से पहले सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने अभियान से जुड़े चिकित्सकों, नर्सिंग स्टॉफ, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम, शिक्षकों, जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की है और उन्हें सफलता के लिए बधाई दी है।


उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि यह अभियान प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाकर सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अभियान मूल रूप से 90 दिनों के लिए निर्धारित था, पर मध्यप्रदेश ने निर्धारित लक्ष्य को मात्र 60 दिनों में ही पूरा कर लिया, जो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की दक्षता और प्रभावी क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें