
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhभोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रगान से पहले सभी कार्यालयों और स्कूलों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के छह छंदों के गायन का निर्णय लिया है। यह अत्यंत सराहनीय एवं अभूतपूर्व पहल है। इसके जरिए पूरा देश अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में हमारे वीर सेनानियों ने वंदे मातरम् गाते हुए खुद को देश के लिए बलिदान कर दिया। केंद्र सरकार के इस निर्णय के साथ मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह से खड़ी है। प्रदेश में वंदे मातरम् गायन के निर्णय को तत्काल रूप से लागू किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से इसका अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

