बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सतना में संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में कार्रवाई, ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर और लैब टेक्निशियन निलंबित

19 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
District hospital Satna

District hospital Satna

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। सतना जिले में संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर कड़ी कार्रवाई की गई है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर और लैब टेक्निशियन निलंबित को निलंबित कर दिया गया है। 

यह कार्रवाई सीईओ आयुष्मान भारत डॉ. योगेश भरसट की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय जांच समिति की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। प्राथमिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर जिला चिकित्सालय सतना के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. देवेन्द्र पटेल और दो लैब टेक्नीशियन राम भाई त्रिपाठी और नंदलाल पांडे को निलंबित किया गया है।

 

पूर्व सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला को कारण बताओ नोटिस  

जिला चिकित्सालय सतना के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उन्हें जारी सूचना पत्र के संदर्भ में लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। स्पष्टीकरण समाधानकारक न होने की स्थिति में उनके विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें