शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

राजेंद्र भारती मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा- कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर की कार्रवाई, सभी को करना चाहिए निर्णय का सम्मान

03 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
हेमंत खंडेलवाल।

हेमंत खंडेलवाल।

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के मामले में शुक्रवार को मीडिया से कहा यह पूरी तरह न्यायालय से जुड़ा हुआ है। यह किसी पार्टी विशेष का मामला नहीं है। कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जिसका सभी दलों (भाजपा हो या कांग्रेस) सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी न्यायालय के निर्णय का पूर्ण समर्थन करती है और उसके निर्देशों का पालन करेगी। कोर्ट के आदेशों के पालन से जुड़े निर्णय लेने का अधिकार भारत निर्वाचन आयोग और विधानसभा अध्यक्ष को है। 


भाजपा का इस न्यायिक प्रक्रिया से कोई प्रत्यक्ष लेना-देना नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने या उपचुनाव से संबंधित निर्णय पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया के तहत होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। यह प्रक्रिया न्यायालय और संवैधानिक संस्थाओं के अधीन है। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा का इस न्यायिक प्रक्रिया से कोई प्रत्यक्ष लेना-देना नहीं है, यह पूरी तरह अदालत का विषय है। 


भाजपा संगठन को सर्वोपरि मानती है 

निगम-मंडलों की नियुक्तियों के संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संगठन को सर्वोपरि मानती है और नियुक्तियां प्राथमिकता के आधार पर की जा रही हैं। निगम-मंडलों के साथ मोर्चा, प्रकोष्ठ, एल्डरमैन और जनभागीदारी संस्थाओं की नियुक्तियां भी महत्वपूर्ण हैं। यह संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ सभी नियुक्तियां समय में पूरी की जाएंगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें