
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। प्रदेश के चार ऐतिहासिक स्थलों को यूनेस्को की संभावित सूची (टेंटेटिव लिस्ट) में शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का वैश्विक विस्तार हो रहा है। उन्होंने यूनेस्को की ‘टेंटेटिव लिस्ट’ में मध्यप्रदेश की बाघ गुफाओं की चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को शामिल किए जाने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
इन चार स्थलों के शामिल होने के बाद भारत की 78 टेंटेटिव हेरिटेज साइट्स में 19 साइट्स मध्यप्रदेश की हो गई हैं। यह उपलब्धि मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक समृद्धि को रेखांकित करती है। इससे प्रदेश की कला, स्थापत्य, इतिहास और सांस्कृतिक परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।
।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

