
भोपाल। लोकभवन में स्वतंत्रता दिवस शनिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ध्वजारोहण किया। आकाश में तिरंगे गुब्बारे उड़ाए। स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। समारोह में पुलिस बैंड ने राष्ट्र धुन बजाई।
समारोह में ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का गायन हुआ। सुरक्षा बल की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया। समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, सदस्य सचिव जनजाति प्रकोष्ठ मीनाक्षी सिंह, राज्यपाल के उप सचिव सुनील दुबे मौजूद थे।
समारोह में परिसहाय द्वय राहुल देशमुख, श्रेयस दलवी, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविन्द पुरोहित, विशेष सहायक विपुल पटेल, नियंत्रक हाउस होल्ड शिल्पी दिवाकर, सुरक्षा अधिकारी रविन्द्र बघेल, जनजाति प्रकोष्ठ के सदस्य, लोकभवन के चिकित्सक गण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

