बुधवार, 25 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

आज शाम 6 बजे भारत-जापान हॉकी मुकाबला, नारी शक्ति को समर्पित होगा विशेष स्टैंड, मंत्री विश्वास सारंग ने किया ऐलान

25 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आज शाम 6 बजे भारत-जापान हॉकी मुकाबला, नारी शक्ति को समर्पित होगा विशेष स्टैंड, मंत्री विश्वास सारंग ने किया ऐलान
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश में आयोजित एशियन वूमेंस चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 का भारत और जापान के बीच होने वाला मुकाबला बुधवार को महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ आयोजित किया जाएगा। 25 नवंबर को शाम 6 बजे होने वाले इस मैच के दौरान एक पूरा स्टैंड प्रदेश की नारी शक्ति को समर्पित रहेगा।


सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि इस विशेष आयोजन में प्रदेशभर की उन महिलाओं को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में पहचान बनाई है। इनमें समाजसेवी, खिलाड़ी और विभिन्न विधाओं में उपलब्धियां हासिल करने वाली बहन-बेटियां शामिल होंगी।


महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ होगा हॉकी मुकाबला

मंत्री विश्वास सारंग के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसी सोच के साथ भारत-जापान मुकाबले के दौरान एक विशेष स्टैंड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इस स्टैंड में प्रदेश की उन महिलाओं को जगह दी जाएगी, जिन्होंने अपने काम और उपलब्धियों से मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है।


पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के प्रयासों का किया जिक्र

विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इसी दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश में विमेन एशियन हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन को भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में प्रस्तुत किया।


मां सरस्वती, दुर्गा और लक्ष्मी के स्वरूप में नारी शक्ति

मंत्री सारंग ने भारतीय सनातन परंपरा में महिलाओं के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि नारी शक्ति हमारे दर्शन का मूल आधार है। ज्ञान की प्राप्ति के लिए मां सरस्वती, शक्ति और सामर्थ्य के लिए मां काली एवं मां दुर्गा तथा धन-समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है। उन्होंने परिवार और समाज में भी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उनके अनुसार, बहन, बेटी, बहू और मां के रूप में नारी का विशेष स्थान है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें