
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून का प्रभाव फिर तेज हो गया है। दक्षिण गुजरात में अत्यधिक बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को अलग-अलग राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। कई स्थानों पर जलभराव, नदियों के बढ़ते जलस्तर और बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है।
दक्षिण गुजरात में बाढ़ जैसे हालात
दक्षिण गुजरात के उमरगाम तालुका में 16 घंटे के भीतर 43 इंच बारिश दर्ज की गई। रिकॉर्ड बारिश के कारण निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। राज्य के 11 जिलों के लिए शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर
लगातार 10 दिनों से हो रही बारिश का असर प्रदेश की प्रमुख नदियों पर दिखाई दे रहा है। गंगा और यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। शुक्रवार को 54 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने से चार मौतें बिहार के पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सारण, वैशाली और सिवान सहित 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को औरंगाबाद और बक्सर में आकाशीय बिजली गिरने से 2-2 लोगों की मौत हो गई।
असम में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित
असम में बाढ़ का संकट बना हुआ है। राज्य में 6.53 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित बताए गए हैं।
मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून
मध्य प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने श्योपुर, मंदसौर, रतलाम, आलीराजपुर और पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच तक बारिश होने की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
राजस्थान में रेड और ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान में भी तेज बारिश का सिलसिला जारी है। बांसवाड़ा और डूंगरपुर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और अन्य क्षेत्रों में यलो अलर्ट लागू है। गुरुवार को बाड़मेर, जालोर, सिरोही, उदयपुर, जैसलमेर, पाली और भीलवाड़ा समेत कई जिलों में दोपहर बाद भारी बारिश हुई।
25 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान
भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश
वेस्ट राजस्थान
पंजाब
हिमाचल प्रदेश
उत्तराखंड
जम्मू-कश्मीर
नगालैंड
मिजोरम
मेघालय
त्रिपुरा
अरुणाचल प्रदेश
झारखंड
गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी
छत्तीसगढ़
ईस्ट राजस्थान
जहां कोई चेतावनी नहीं
मराठवाड़ा
सेंट्रल महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल
ईस्ट उत्तर प्रदेश
हरियाणा
चंडीगढ़
दिल्ली
26 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान
यलो अलर्ट वाले राज्य
हिमाचल प्रदेश
उत्तराखंड
गुजरात
सेंट्रल महाराष्ट्र
कर्नाटक
तमिलनाडु
असम
मेघालय
नगालैंड
मिजोरम
त्रिपुरा
सिक्किम
पश्चिम बंगाल
गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
विदर्भ
कर्नाटक
तेज हवाओं की संभावना
कर्नाटक
तेलंगाना
कोस्टल आंध्र प्रदेश
जहां कोई चेतावनी नहीं
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
दिल्ली
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
ओडिशा
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

