शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भारत-अमेरिका का व्यापार समझौता भरोसेमंद और दूरदर्शी साझेदारी संबंधों का सशक्त प्रतिबिंब: राजेंद्र शुक्ल

03 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Rajendra Shukla

Rajendra Shukla

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। भारत-अमेरिका का व्यापार समझौते पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि यह व्यापार समझौता दोनों देशों के बीच भरोसेमंद और दूरदर्शी साझेदारी संबंधों का सशक्त प्रतिबिंब है। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर आत्मविश्वासी और प्रभावशाली शक्ति बना है। आर्थिक सुधारों, वैश्विक सहयोग और सतत विकास के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता ने भारत को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में विश्वसनीय भागीदार के रूप में स्थापित किया है। 

 

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि यह समझौता द्विपक्षीय व्यापार को नई गति प्रदान करेगा। निवेश, नवाचार और औद्योगिक सहयोग के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। यह ऐतिहासिक समझौता रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और प्रमुख क्षेत्रों में आर्थिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।

 

आर्थिक सहभागिता को नई ऊंचाइयां मिलेंगी

उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहभागिता को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। यह व्यापार समझौता भारत की विकास यात्रा को और तेज व वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को सुदृढ़ करेगा तथा दीर्घकालिक आर्थिक समृद्धि में सार्थक योगदान देगा। यह अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने और भारत के समग्र विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें