गुरुवार, 23 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

IND vs ENG T20 World Cup Semifinal: आज वानखेड़े में भारत-इंग्लैंड की टक्कर, फाइनल का टिकट दांव पर

05 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
IND vs ENG T20 World Cup Semifinal: आज वानखेड़े में भारत-इंग्लैंड की टक्कर, फाइनल का टिकट दांव पर
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

टी-20 वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी और खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह जाएगी।


लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में आमना-सामना

भारत और इंग्लैंड के बीच यह लगातार तीसरा मौका है जब दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ेंगी।


2022 सेमीफाइनल: इंग्लैंड की जीत


2024 सेमीफाइनल: भारत ने बाजी मारी


दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों मुकाबलों में जो टीम जीती, उसने फाइनल भी अपने नाम किया था। ऐसे में आज का मैच और भी ज्यादा दिलचस्प माना जा रहा है।


दोनों टीमें छठी बार सेमीफाइनल में

भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में छठी बार सेमीफाइनल खेल रही हैं।


भारत का सेमीफाइनल रिकॉर्ड

भारत इससे पहले 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में सेमीफाइनल तक पहुंच चुका है। इनमें से टीम ने 3 मुकाबले जीते और फाइनल में जगह बनाई।


इंग्लैंड का सेमीफाइनल रिकॉर्ड

इंग्लैंड 2010, 2016, 2021, 2022 और 2024 में इस स्टेज तक पहुंचा था। टीम ने 3 सेमीफाइनल जीतकर फाइनल खेला।


टी-20 में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 मुकाबलों में हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिली है।

कुल मैच: 29

भारत की जीत: 17

इंग्लैंड की जीत: 12


वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का आमना-सामना 5 बार हुआ है, जिसमें भारत ने 3 और इंग्लैंड ने 2 मैच जीते हैं।


इस वर्ल्ड कप में चमके ये खिलाड़ी

भारत के स्टार खिलाड़ी 

भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं।

मैच: 7

रन: 231

बेस्ट स्कोर: 84


गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं।

विकेट: 12



इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी

इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक बल्ले से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

मैच: 7

रन: 228


गेंदबाजी में आदिल रशीद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विकेट: 11


वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। छोटे बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां बड़े स्कोर बनते हैं।


यहां कुल 16 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए है, जिसमें 8 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती और 8 बार चेज करने वाली टीम को जीत मिली। इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर 254 रन है, जो वेस्टइंडीज ने इसी वर्ल्ड कप में बनाया था।


वानखेड़े में भारत-इंग्लैंड का रिकॉर्ड

भारत: 7 मैच, 5 जीत

इंग्लैंड: 6 मैच, 3 जीत


दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर 2 मैच खेले गए हैं और दोनों ने 1-1 मुकाबला जीता है।


मौसम कैसा रहेगा?

मैच के दौरान मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है।

अधिकतम तापमान: 33°C

रात का तापमान: 25°C

बारिश की संभावना: न के बराबर


हालांकि ओस अहम भूमिका निभा सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।


सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे

ICC ने एहतियात के तौर पर इस मैच के लिए 6 मार्च को रिजर्व डे रखा है। अगर किसी वजह से 5 मार्च को मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो मुकाबला अगले दिन खेला जाएगा।

हालांकि अगर रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हो सका, तो सुपर-8 में बेहतर स्थान के आधार पर इंग्लैंड सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा।


संभावित प्लेइंग-11

भारत

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।


इंग्लैंड

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें