बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल में IndiGo का ‘एयर क्राइसिस’! पुणे–मुंबई की फ्लाइट रद्द, यात्री बेहाल—पूरे MP में 150+ उड़ानें कैंसिल

06 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में IndiGo का ‘एयर क्राइसिस’! पुणे–मुंबई की फ्लाइट रद्द, यात्री बेहाल—पूरे MP में 150+ उड़ानें कैंसिल

भोपाल में IndiGo का ‘एयर क्राइसिस’! पुणे–मुंबई की फ्लाइट रद्द, यात्री बेहाल—पूरे MP में 150+ उड़ानें कैंसिल

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। देशभर में चल रहे IndiGo उड़ानों के रद्द होने के संकट ने अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है। राजा भोज एयरपोर्ट पर लगातार फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि कई यात्री दो-दो दिन से उड़ान के इंतजार में एयरपोर्ट के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन राहत मिलती नजर नहीं आ रही।


भोपाल से आज पुणे–मुंबई की फ्लाइट रद्द

भोपाल एयरपोर्ट पर आज IndiGo की पुणे जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही मुंबई जाने वाली फ्लाइट भी कैंसिल हो गई है। हैदराबाद की फ्लाइट फिलहाल देरी से चल रही है, जबकि रायपुर और बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट्स समय पर संचालित बताई जा रही हैं।


पूरे MP में 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द

भोपाल और इंदौर समेत पूरे मध्य प्रदेश में अब तक 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। इस संकट का सबसे ज्यादा असर इंदौर में देखा गया है, जहां करीब 100 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। शुक्रवार को भोपाल से 16 और जबलपुर से 5 उड़ानें रद्द रहीं।


कल भोपाल में भारी अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, भोपाल एयरपोर्ट से रोजाना IndiGo की करीब 13 फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस संख्या में भारी गिरावट आई है। कल भोपाल से कुल 16 फ्लाइट्स रद्द हुईं, जिनमें आगमन और प्रस्थान दोनों शामिल थे। राजधानी से जाने वाली 13 फ्लाइट्स में से सिर्फ एक ही टेकऑफ कर सकी, जबकि बाकी या तो रद्द रहीं या घंटों की देरी के बाद पहुंचीं। नतीजतन, पूरे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और यात्री घंटों इंतजार करते रहे।


क्रू मेंबर्स की कमी, बढ़े किराए

IndiGo एयरलाइंस इस समय क्रू मेंबर्स की कमी से जूझ रही है। ऐसे में दूसरी एयरलाइंस ने किराया तीन से चार गुना तक बढ़ा दिया है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें