इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर और नीचम की नार्कोटिक्स टीम ने जिला नीमच में एक खेत पर बने मकान पर मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। जहाँ पर से तीन आरोपियों को पकड़ा मौक़े पर से दो किलो से अधिक एमडी ड्रग्स इसके साथ ही भारी मात्रा में MD ड्रग्स बनाने का सामान भी मौक़े पर मिला।
इस पूरे मामले में एक बार नार्कोटिक्स DIG महेश चंद जैन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नीमच में एक बार नार्कोटिक्स और नीमच नारकोटिक्स विभाग ने छापामार कार्रवाई करते हुए निरंजन और उसके दो साथियों को पकड़ा। जिनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बनाने का सामान और दो किलो से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद हुई । इसके साथ ही भारी मात्रा में ड्रग्स बनाने का सामान भी बरामद किया। इस पूरे माल की अनुमानित क़ीमत अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में 30 करोड़ रुपये हैं पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

