
अगर आप आने वाले दिनों में कोर्ट या बैंक से जुड़े काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इंदौर में 3 से 5 अप्रैल तक कोर्ट पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके साथ ही अप्रैल में बैंक और स्कूल छुट्टियों का शेड्यूल भी सामने आ गया है।
3 दिन बंद रहेंगे कोर्ट, कामकाज पूरी तरह ठप
इंदौर में जिला एवं सत्र न्यायालय समेत सभी अधीनस्थ अदालतों में 3, 4 और 5 अप्रैल को कोई काम नहीं होगा। 3 अप्रैल (Good Friday), 4 अप्रैल (प्रथम शनिवार) और 5 अप्रैल (रविवार)—इन तीनों वजहों से लगातार अवकाश रहेगा। यानी कोर्ट से जुड़े सभी काम अटक सकते हैं।
हाईकोर्ट में क्या रहेगा खुला और क्या बंद?
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में 3 अप्रैल को पूर्ण अवकाश रहेगा। हालांकि 4 अप्रैल को न्यायिक कार्य नहीं होगा, लेकिन रजिस्ट्री कार्यालय खुला रहेगा। वहीं 5 अप्रैल को रविवार के कारण पूरी तरह बंद रहेगा।
अप्रैल में 9 दिन बैंक रहेंगे बंद
इस महीने बैंक से जुड़े काम करने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। अप्रैल 2026 में करीब 9 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप बिना जानकारी के बैंक पहुंचते हैं, तो आपको खाली हाथ लौटना पड़ सकता है।
बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 अप्रैल: पब्लिक डीलिंग नहीं
3 अप्रैल (Good Friday): अवकाश
5, 12, 19, 26 अप्रैल: सभी रविवार
11 अप्रैल: दूसरा शनिवार
14 अप्रैल (Ambedkar Jayanti): अवकाश
25 अप्रैल: चौथा शनिवार
यानि महीने के अलग-अलग हिस्सों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
छात्रों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर
मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत छात्रों की गर्मी की छुट्टियां 1 मई से 15 जून 2026 तक रहेंगी, जबकि शिक्षकों को 31 मई तक अवकाश मिलेगा…
सबसे लंबी छुट्टियों से मिलेगी राहत
हर साल की तरह इस बार भी ग्रीष्मकालीन अवकाश सबसे लंबा रहेगा। इससे छात्रों को गर्मी से राहत मिलेगी और पढ़ाई के बीच आराम का पर्याप्त समय भी मिलेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

