
रिपोर्ट : चेतन ठाकुर
इंदौर। शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी सिलसिले में पुलिस ने गुरुवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 3 किलो 30 ग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान बबलू उर्फ विजय पनिहार निवासी खजाना के रूप में हुई है।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ लेकर शहर में घूम रहा है। सूचना के बाद टीम ने भंडारी ब्रिज क्षेत्र में घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
जांच में सामने आया है कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके दो पुत्र पहले भी मारपीट और अन्य अपराधों में शामिल रह चुके हैं। क्राइम ब्रांच अधिकारी अमर भंडारी के अनुसार, “आरोपी गांजा बेचने के इरादे से शहर में घूम रहा था। उससे पूछताछ जारी है कि यह नशा वह कहां से लाता था और किन लोगों तक पहुंचाता था।”
नशे के नेटवर्क की तलाश
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का कनेक्शन किन सप्लायर्स और ग्राहकों से है। पुलिस ने कहा है कि शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

