मंगलवार, 24 मार्च 2026
Logo
National

Indore News: आज रात से राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू होगा फास्टैग

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Indore News: आज रात से राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू होगा फास्टैग
N
डेस्क रिपोर्टर

इंदौर समेत देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों के सभी टोल प्लाजा पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात से नकद लेन बंद करने की तैयारी है। नई व्यवस्था के तहत वाहन चालक केवल फास्टैग से टोल टैक्स दे सकेंगे। जिन वाहन चालकों के वाहन में फास्टैग नहीं होगा और वे फास्टैग लेन में लगेंगे, तो उनसे दोगुना टोल टैक्स वसूला जाएगा। अब तक दोनों दिशाओं की लेन में एक-एक लेन नकद के लिए आरक्षित हैं। अब यह लेन भी बंद की जाएंगी। इंदौर के बायपास और मांगलिया टोल प्लाजा पर इसकी तैयारी शुरू हो गई है।बायपास टोल प्लाजा पर 16 और मांगलिया टोल प्लाजा पर आठ लेन हैं। अब सभी लेन पर फास्टैग से टोल टैक्स वसूला जाएगा। टोल वसूलने वाली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि मांगलिया की तुलना में बायपास टोल प्लाजा से फास्टैग के जरिए ज्यादा टोल टैक्स आ रहा है। मांगलिया प्लाजा पर 70 तो बायपास प्लाजा पर लगभग 85 प्रतिशत वाहन चालक फास्टैग से टोल टैक्स दे रहे हैं। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनीष असाटी ने बताया कि फास्टैग को लागू करने संबंधी सभी तैयारियां कर ली गई हैं। फास्टैग का उपयोग बढ़ भी रहा है और पहले से ज्यादा टोल टैक्स आ रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें