बुधवार, 22 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर, 10 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी

22 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर, 10 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल।  मध्यप्रदेश में अब तेज गर्मी और उमस का दौर चल रहा है। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में तापमान दिन ब दिन बढ़ता नजर आ रहा है। अप्रैल के पहले पखवाड़े में मौसम जहां सुहाना बना हुआ था वहीं अब गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। प्रदेश में दिन के साथ रात के तापमान में भी वृद्धि हो रही है।मंगलवार को मध्यप्रदेश में दिन का तापमान जहां 43 डिग्री पार रहा वहीं रात में भी 27 डिग्री से अधिक तापमान रहने से लोग गर्मी और उमस से बेचैन दिखे।बीते 24 घंटों में प्रदेश के पांच बड़े शहरों में राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री पहुंच गया वही इंदौर में अधिकतम तापमान 39.9.डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री, जबलपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में 43 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ खजुराहो सबसे गर्म स्थान रहा।


भोपाल में रात में सामान्य से ज्यादा तापमान


राजधानी भोपाल में मंगलवार को भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना रहा। बीते 24 घंटों में भोपाल में दिन का तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल भी छाए रहे जो ट्रफ के गुजरने की वजह से होने वाला प्रभाव था।सीधी,सिंगरौली,अनुपपुर, शहडोल सहित कुछ जिलों में बादलों का डेरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल में प्रदेश में तेज गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। प्रदेश में अब गर्मी के तेवर और भी ज्यादा तीव्र हो जाएंगे। इस महीने के अंत तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।इसी के चलते मौसम विभाग ने बचाव का अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, यदि निकलना जरूरी हो तो सिर और चेहरे को ढककर रखें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में इस तरह के बदलाव से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है। गर्मी के इस बढ़ते असर को देखते हुए लोगों को अपनी दिनचर्या और खानपान में भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें