शनिवार, 29 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

बहनों को लव-जिहाद के प्रति जागरूक करना भी है हमारी जिम्मेदारी - रामेश्वर शर्मा

29 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बहनों को लव-जिहाद के प्रति जागरूक करना भी है हमारी जिम्मेदारी - रामेश्वर शर्मा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। हुजूर विधानसभा के गांधीनगर क्षेत्र सागर पब्लिक स्कूल में शनिवार को वृहद स्तर पर रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में बहनें शामिल हुईं और विधायक रामेश्वर शर्मा को राखी बांधकर अपना स्नेह व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि हमें सामाजिक भागीदारी से हमारी बेटियों और बहनों के लिए समृद्ध कल की दिशा तय करनी होगी। इसके लिए आवश्यक है कि हम उन्हें लव-जिहाद के प्रति जागरूक करें। 


विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हम अपनी बेटियों और बहनों को अपने धर्म-संस्कृति, परिवार, परंपराओं आदि से जोड़े, जिससे कोई जिहादी उन्हें अपने जाल में फंसाकर हमसे दूर न करने पाए। ये जिम्मेदारी भी हम सबकी ही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में नारी शक्ति को सम्मान और अधिकार देने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण की पहल महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम है।


विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मध्यप्रदेश में महिलाओं के कल्याण, सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। लाड़ली बहना योजना आज बहनों के सशक्तिकरण का बड़ा माध्यम बनकर सामने आई है। सरकार हर स्तर पर हमारी बहनों बेटियों के लिए कार्य कर रही है, लेकिन हमें भी इसमें सहयोग करना होगा। 


लाखों बहनें मुझे अपने परिवार का मानती हैं सदस्य 

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि हुजूर विधानसभा की लाखों बहनें उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानती हैं और रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें अपना भाई मानकर राखी बांधती हैं। विधायक के रूप में जनता की सेवा करना उनका दायित्व है। लाखों बहनों का भाई होने का जो स्नेह और सौभाग्य उन्हें मिला है, वह उनके जीवन की अमूल्य उपलब्धियों में से एक है। बहनों के इस विश्वास को वह सदैव अपने साथ लेकर चलते हैं। उनके मान-सम्मान, सुरक्षा और सुख-समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करने के लिए संकल्पित भी हैं।


आयोजन हर वर्ष होता जा रहा व्यापक 

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन का यह आयोजन हर वर्ष और व्यापक होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हुजूर विधानसभा में रक्षाबंधन महोत्सव का यह स्वरूप बहनों के स्नेह से बना है। हर वर्ष बहनों की संख्या बढ़ती है और उनका उत्साह भी बढ़ता है। अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में बहनें जिस आत्मीयता के साथ पहुंचती हैं, वह उनके लिए हमेशा भावुक कर देने वाला क्षण होता है। उनका आशीर्वाद ही उनकी जनसेवा की सबसे बड़ी शक्ति है। वह बहनों के इस स्नेह के प्रति जीवनभर कृतज्ञ रहेंगे।





पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें