
भोपाल। कामनवेल्थ गेम्स-2026 में भारत के हिस्से पहला पदक आ गया है। मेन्स हेवीवेट पैरा पॉवर लिफ्टिंग स्पर्धा में झंडू कुमार ने कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झंडू कुमार को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' संदेश लिखा है कि पैरा प्लेयर झंडू कुमार ने देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। झंडू कुमार बिहार के नालंदा के रहने वाले हैं कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने तक इनकी यात्रा बड़ी संघर्ष पूर्ण रही है।
झंडू कुमार ने अपने परिवार को चलाने के लिए सब्जियां बेचीं और ई-रिक्शा तक चलाया। परिस्थितियों विषम होने के बाद भी उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और जज्बे से वह कर दिखाया, जिसका उन्होंने सपना देखा था। आज झंडू कुमार पर पूरा देश गर्व कर रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

