सोमवार, 29 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

कानपुर-मदुरै स्पेशल ट्रेन 1 जुलाई से शुरू, भोपाल-इटारसी के यात्रियों को मिलेगी सीधी सुविधा

29 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कानपुर-मदुरै स्पेशल ट्रेन 1 जुलाई से शुरू, भोपाल-इटारसी के यात्रियों को मिलेगी सीधी सुविधा
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। उत्तर और दक्षिण भारत के बीच रेल यात्रा को आसान बनाने के लिए रेलवे ने नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 1 जुलाई से कानपुर सेंट्रल और मदुरै के बीच यह विशेष ट्रेन संचालित होगी।


इस ट्रेन का लाभ विशेष रूप से पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के यात्रियों को मिलेगा। बीना, भोपाल और इटारसी से सफर करने वाले यात्री अब बिना ट्रेन बदले सीधे मदुरै पहुंच सकेंगे।


पांच फेरे लगाएगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल–मदुरै स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 1 जुलाई से 29 जुलाई तक कुल 5 फेरे लगाएगी।


प्रमुख समय

- कानपुर सेंट्रल: सुबह 8:10 बजे प्रस्थान

- बीना: दोपहर 3:40 बजे

- भोपाल: शाम 5:20 बजे

- इटारसी: शाम 7:25 बजे


वापसी में यह रहेगा शेड्यूल

गाड़ी संख्या 01926 मदुरै–कानपुर सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 4 जुलाई से 1 अगस्त तक कुल 5 फेरे लगाएगी।


वापसी के दौरान ट्रेन इन प्रमुख स्टेशनों पर पहुंचेगी—

- इटारसी: दोपहर 3:05 बजे

- भोपाल: शाम 5:05 बजे

- बीना: रात 8:25 बजे

- ललितपुर: रात 9:13 बजे


इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें—

- झांसी

- ललितपुर

- नागपुर

- बल्लारशाह

- वारंगल

- विजयवाड़ा

- नेल्लोर

- रेणिगुंटा

- कटपडी

- सेलम

- करूर

- डिंडीगुल


सहित अन्य निर्धारित स्टेशन शामिल हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें