मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

7 साल का इंतजार खत्म! भोपाल मेट्रो पटरी पर, खट्टर–मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों संग किया पहला सफर

20 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
7 साल का इंतजार खत्म! भोपाल मेट्रो पटरी पर, खट्टर–मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों संग किया पहला सफर

7 साल का इंतजार खत्म! भोपाल मेट्रो पटरी पर, खट्टर–मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों संग किया पहला सफर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। राजधानी भोपाल में मेट्रो सेवा का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। इसके साथ ही भोपालवासियों का करीब 7 साल पुराना सपना साकार हो गया।


सुभाष नगर से एम्स तक पहला सफर

शुभारंभ के बाद केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो से सफर कर रहे हैं। यह रूट भोपाल मेट्रो का पहला परिचालन खंड है, जिस पर अब नियमित सेवा शुरू होने जा रही है।


30 स्कूली बच्चे बने पहले यात्री

इस ऐतिहासिक यात्रा में 30 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, जो भोपाल मेट्रो के पहले यात्रियों में शामिल बने। बच्चों की मौजूदगी ने इस मौके को और खास बना दिया।


मिंटो हॉल में हुआ भव्य उद्घाटन समारोह

मेट्रो शुभारंभ से पहले भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम में आयोजित हुआ।

 समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री , प्रभारी मंत्री , मंत्री , सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


प्रधानमंत्री का रिकॉर्डेड संदेश

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री का रिकॉर्डेड वीडियो संदेश भी दिखाया गया, जिसे मौजूद अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने देखा।


रातभर चली तैयारियां, स्टेशनों की सजी सजावट

उद्घाटन से पहले भोपाल मेट्रो के सभी 8 स्टेशनों पर रातभर तैयारियां चलीं। स्टेशनों को फूलों से सजाया गया और यात्रियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे किए गए।


आम यात्रियों के लिए कब से चलेगी मेट्रो?

भोपाल मेट्रो सेवा आम यात्रियों के लिए कल से शुरू होगी। इसके साथ ही राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को एक नई रफ्तार मिलने जा रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें