शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

कुंभ की भीड़ में शुरू हुई मोहब्बत, सगाई टूटी तो भागकर की शादी; अब जान के खतरे से डरा कपल पहुंचा एसपी ऑफिस

08 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कुंभ की भीड़ में शुरू हुई मोहब्बत, सगाई टूटी तो भागकर की शादी; अब जान के खतरे से डरा कपल पहुंचा एसपी ऑफिस
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रिपोर्ट: अतुल जैन

शिवपुरी। लाखों की भीड़ में शुरू हुई एक मुलाकात अब पुलिस तक पहुंच गई है। प्यार, सगाई, फिर टूटन और आखिरकार भागकर शादी—यह कहानी किसी फिल्म से कम नहीं लगती। लेकिन अब इस कहानी में डर और खतरे की एंट्री हो चुकी है…


कुंभ में हुई मुलाकात, वहीं से शुरू हुआ रिश्ता

मामला शिवपुरी जिले का है, जहां रहने वाले 24 वर्षीय चंद्रपाल यादव की मुलाकात प्रयागराज कुंभ मेला में पूनम से हुई थी। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच हुई यह मुलाकात धीरे-धीरे बातचीत में बदली और फिर रिश्ते ने प्यार का रूप ले लिया। मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुए और बातचीत का सिलसिला लगातार चलता रहा…


परिवार की रजामंदी से हुई सगाई, सब लग रहा था ठीक

दिलचस्प बात यह रही कि जब दोनों के रिश्ते की जानकारी परिवारों को लगी, तो शुरुआत में विरोध नहीं हुआ। दोनों एक ही समाज से थे, इसलिए परिवारों ने रिश्ते को मंजूरी दे दी। इतना ही नहीं, दोनों की सगाई भी धूमधाम से कर दी गई। उस समय तक सब कुछ सामान्य और खुशहाल लग रहा था। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई…


दूरी बनी वजह, अचानक तोड़ दी सगाई

कुछ समय बाद लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया। वजह बताई गई कि लड़के का घर काफी दूर है और बेटी को इतनी दूर भेजना ठीक नहीं होगा। यह फैसला दोनों के लिए झटका था। लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय साथ रहने का फैसला कर लिया।


4 अप्रैल को घर से भागे, आर्य समाज में की शादी

कपल के अनुसार, 4 अप्रैल को दोनों घर से निकल गए और सीधे आर्य समाज मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। अब दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रहना चाहते हैं, लेकिन उनकी मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं।


शादी के बाद बढ़ा तनाव, जान का खतरा

शादी के बाद मामला और गंभीर हो गया। युवती का आरोप है कि उसके परिवार वाले इस रिश्ते से नाराज हैं और उन्हें धमकियां मिल रही हैं। डर के माहौल में जी रहे इस कपल ने अब पुलिस की शरण ली है।


एसपी ऑफिस पहुंचकर मांगी सुरक्षा

नवविवाहित जोड़ा सीधे एसपी ऑफिस पहुंचा और सुरक्षा की मांग की। उनका कहना है कि उन्हें अपनी ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की सुरक्षा की चिंता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें