सोमवार, 17 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

लाडली बहना की 39वीं किस्त: ₹1500 मिलेंगे या ₹1750? 39वीं किस्त से पहले 7 लाख नाम कटने की खबर, पोर्टल पर ऐसे जांचें अपना रिकॉर्ड

17 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
लाडली बहना की 39वीं किस्त: ₹1500 मिलेंगे या ₹1750? 39वीं किस्त से पहले 7 लाख नाम कटने की खबर, पोर्टल पर ऐसे जांचें अपना रिकॉर्ड
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त का इंतजार है। संभावित कार्यक्रम के अनुसार 19 अगस्त को मैहर से मुख्यमंत्री मोहन यादव राशि ट्रांसफर कर सकते हैं।


सरकार की ओर से तारीख की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मैहर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के बीच किस्त जारी होने की संभावना जताई जा रही है।


मैहर दौरे से जुड़ी तैयारियां शुरू

मैहर जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला कलेक्टर के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी दौरे के मद्देनजर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री के मैहर दौरे की अंतिम तारीख अभी जिला प्रशासन की ओर से सार्वजनिक नहीं की गई है। इसी वजह से 19 अगस्त की तारीख को फिलहाल संभावित माना जा रहा है।


इस बार किस्त में कितनी राशि मिलेगी?

लाडली बहना योजना में महिलाओं को हर महीने सम्मान राशि दी जाती है। सामान्य तौर पर इसका भुगतान महीने की 15 तारीख से पहले हो जाता है, लेकिन इस बार भुगतान में देरी हुई है। रक्षा बंधन और भाई दूज के अवसर पर पहले सम्मान राशि के साथ 250 रुपये का अतिरिक्त शगुन दिए जाने की व्यवस्था रही है। इस बार इस अतिरिक्त राशि को लेकर सरकार ने कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है।


₹1500 या ₹1750?

पिछले साल भाई दूज के अवसर पर योजना की मासिक सम्मान राशि 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये की गई थी। उस समय भी अलग से 250 रुपये का शगुन नहीं दिया गया था। इस आधार पर इस बार भी 1750 रुपये मिलने की संभावना कम मानी जा रही है। हालांकि, अंतिम स्थिति सरकार के आधिकारिक निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगी।


39वीं किस्त से पहले 7 लाख नाम कटने की जानकारी

किस्त जारी होने से पहले लाभार्थियों के रिकॉर्ड का सत्यापन किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। इसी प्रक्रिया के दौरान करीब 7 लाख नाम योजना से हटाए जाने की खबर है। जिन महिलाओं को अपने नाम को लेकर संदेह है, वे लाडली बहना योजना के पोर्टल पर जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ के माध्यम से रिकॉर्ड जांच सकती हैं।


eKYC भी जरूरी

जिन लाभार्थियों ने अभी तक eKYC नहीं कराया है, उन्हें समग्र पोर्टल के जरिए eKYC पूरा करने की सलाह दी गई है।


19 अगस्त पर क्या होगा?

यदि मुख्यमंत्री मोहन यादव का मैहर दौरा 19 अगस्त को होता है, तो इसी कार्यक्रम के दौरान लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त ट्रांसफर किए जाने की संभावना है। अभी तक मध्य प्रदेश सरकार ने इस तारीख या राशि ट्रांसफर को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें