सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

Ladli Behna Yojana: आज खाते में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव जारी करेंगे 32वीं किस्त

16 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Ladli Behna Yojana: आज खाते में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव जारी करेंगे 32वीं किस्त

Ladli Behna Yojana: आज खाते में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव जारी करेंगे 32वीं किस्त

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश की सवा करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के लिए आज खुशियों भरा दिन है। हर महीने जिस तारीख का महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं, वह घड़ी आ गई है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त आज सीधे महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचेगी। 1500 रुपये की यह राशि प्रदेश के लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।


एक क्लिक से ट्रांसफर होंगे 1836 करोड़ रुपये

नर्मदापुरम जिले के माखन नगर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खातों में राशि भेजेंगे। सरकार की ओर से कुल 1836 करोड़ रुपये जारी किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी और इसे प्रदेशभर में लाइव देखा जाएगा।


2026 की पहली बड़ी सौगात

राज्य सरकार इस भुगतान को साल 2026 की पहली बड़ी सौगात बता रही है। योजना की शुरुआत में महिलाओं को 1000 रुपये मिलते थे, बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया और नवंबर से यह रकम 1500 रुपये प्रतिमाह कर दी गई। अब हर लाभार्थी महिला को सालभर में करीब 18 हजार रुपये की सीधी आर्थिक मदद मिल रही है। इससे पहले दिसंबर महीने में 31वीं किस्त जारी हुई थी।


नर्मदापुरम को मिल सकती हैं नई योजनाएं

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अन्य कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को भी राशि ट्रांसफर करेंगे। साथ ही नर्मदापुरम जिले के लिए विकास से जुड़ी कई घोषणाएं होने की संभावना है। स्थानीय लोगों को सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी नई सौगातें मिलने की उम्मीद है।


महिलाओं के सशक्तिकरण का मजबूत सहारा

लाड़ली बहना योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा का बड़ा जरिया बन चुकी है। हर महीने मिलने वाली यह रकम घर के छोटे–मोटे खर्च, बच्चों की पढ़ाई और दवाइयों जैसी जरूरतों में काम आ रही है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में योजना का असर साफ दिखाई दे रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें