बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

Ladli Behna Yojana: दिसंबर में आएगी 31वीं किस्त? 1.26 करोड़ महिलाओं को फिर मिलेंगे 1500 रूपए

01 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Ladli Behna Yojana: दिसंबर में आएगी 31वीं किस्त? 1.26 करोड़ महिलाओं को फिर मिलेंगे 1500 रुपये

Ladli Behna Yojana: दिसंबर में आएगी 31वीं किस्त? 1.26 करोड़ महिलाओं को फिर मिलेंगे 1500 रुपये

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ लाडली बहनों को दिसंबर महीने में एक बार फिर राहत की सौगात मिलने वाली है। लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त इसी महीने जारी होने की उम्मीद है, जिसके तहत महिलाओं के खातों में 1500 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। हालांकि अब तक सरकार ने आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह राशि 10 से 15 दिसंबर के बीच जारी हो सकती है।


अब तक जा चुकी हैं 30 किस्तें, बहनों को मिल चुके हैं 45,000 करोड़ रुपये

लाडली बहना योजना की शुरुआत वर्ष 2023 में हुई थी। तब से लेकर अब तक सरकार कुल 30 किस्तें जारी कर चुकी है। इन दो वर्षों में महिलाओं के खातों में करीब 45,000 करोड़ रुपये सीधे अंतरित किए जा चुके हैं। नवंबर में जारी हुई 30वीं किस्त 12 नवंबर को सिवनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ट्रांसफर की गई थी।


29वीं और 30वीं किस्त में क्या बदला?

अक्टूबर महीने में जारी हुई 29वीं किस्त 1250 रुपये की थी। इसके बाद सरकार ने 250 रुपये अतिरिक्त जोड़कर राशि 1500 रुपये कर दी, जो नवंबर महीने से लागू हुई। यानी नवंबर में महिलाओं को बढ़ी हुई राशि मिल चुकी है और दिसंबर में भी यही रकम मिलने की संभावना है।


कब जारी होगी 31वीं किस्त?

सरकार आमतौर पर लाडली बहना योजना की राशि हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच ट्रांसफर करती है। इस बारे में अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त 10 से 15 दिसंबर के बीच जारी हो सकती है।


किन महिलाओं को मिलेगा 5000 रुपये का इंसेंटिव?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने कहा था, "मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह की गई है। उद्योगों में काम करने वाली लाडली बहनों को 5 हजार रुपये प्रति माह दिलाने के उद्देश्य से नारी सशक्तिकरण योजना के तहत उद्योगों को राशि उपलब्ध कराई जा रही है।"


इन महिलाओं को मिलेगा 5000 रुपये का लाभ

नारी सशक्तिकरण योजना के तहत इंसेंटिव पाने के लिए ये शर्तें जरूरी हैं:

महिला लाडली बहना योजना में रजिस्टर्ड हो

मध्य प्रदेश में किसी फैक्ट्री, उद्योग या निर्माण इकाई में कार्यरत हो

EPF या ESI में नाम दर्ज हो

नियमित मासिक वेतन प्राप्त होता हो

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें