शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

एनसीटीई पाठ्यक्रमों में 31 जुलाई तक प्रवेश का अंतिम अवसर

24 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एनसीटीई पाठ्यक्रमों में 31 जुलाई तक प्रवेश का अंतिम अवसर
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को एक अंतिम अवसर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 24 से 28 जुलाई, 30 जुलाई को मेरिट सूची जारी, 31 जुलाई को सीट आवंटन किया जाएगा। 


जारी कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई से 3 अगस्त तक शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित किया जा सकेगा। अब तक एनसीटीई पाठ्यक्रमों में 46 हजार 652, स्नातक कक्षाओं में 3 लाख 33 हजार 221 तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं में 1 लाख 2 हजार 610 विद्यार्थियों सहित कुल 4 लाख 82 हजार 483 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त कर लिया है।


स्नातक एवं स्नातकोत्तर सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी पात्र और इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें