
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singhभोपाल। राजधानी भोपाल में एक निजी फैक्ट्री के नियमों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परमाली वालेस प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में कर्मचारियों को कंगन, चूड़ी और कड़े जैसे आभूषण पहनकर काम करने से मना करने के आदेश के बाद हिंदू संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। इसी के विरोध में संस्कृत बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फैक्ट्री गेट के सामने जमकर प्रदर्शन किया और कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी पर सांस्कृतिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए नियम वापस लेने की चेतावनी दी है, वहीं पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात रहा। अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

