
भोपाल। मध्यप्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है।हर दिन पारे में कभी बढ़ोतरी तो कभी गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को भी मौसम का रुख कुछ इसी तरह का रहा। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को पारे में आंशिक बढ़ोतरी देखी गई।इस दौरान प्रदेश के 11 से ज्यादा जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान मंगलवार की अपेक्षा 1 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 10.8 पर पहुंच गया। वहीं इंदौर में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री,उज्जैन में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री,जबलपुर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। प्रदेश में 5.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मंदसौर सबसे ठंडा शहर रहा।
प्रदेश में 25 जनवरी से फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड
पिछले 3 दिनों से प्रदेश में बादलों का पहरा देखा जा रहा है।मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को ग्वालियर, दतिया सहित 5 जिलों में मध्यम कोहरा छाया रहा। गुरुवार को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। अभी पश्चिम-उत्तर भारत और यूपी के ऊपर 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन की सक्रियता बनी हुई है,साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इन सिस्टम की ही वजह से उत्तरप्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इन सिस्टम का ही असर से 23 जनवरी को मध्यप्रदेश के 7 जिलों में बारिश होने के आसार हैं वहीं 24 जनवरी को भी बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

