मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल में कल 50 इलाकों में 4 से 6 घंटे बिजली गुल रहेगी, पूरी लिस्ट देख लें वरना होगी परेशानी

23 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में कल 50 इलाकों में 4 से 6 घंटे बिजली गुल रहेगी, पूरी लिस्ट देख लें वरना होगी परेशानी

भोपाल में कल 50 इलाकों में 4 से 6 घंटे बिजली गुल रहेगी, पूरी लिस्ट देख लें वरना होगी परेशानी

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। अगर आप में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बुधवार को शहर के करीब 50 इलाकों में 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होने जा रही है। वजह है बिजली कंपनी का मेंटेनेंस काम, जिसके चलते कई इलाकों की सप्लाई प्रभावित रहेगी।


क्यों बंद रहेगी बिजली?

बिजली कंपनी द्वारा तय मेंटेनेंस कार्य के चलते यह कटौती की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी सुधार और लाइन मेंटेनेंस के कारण अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी।


इन बड़े इलाकों पर पड़ेगा असर

बिजली कटौती की जद में आने वाले इलाकों में सिंधी कॉलोनी, बजरिया, जज कॉलोनी, सुरेंद्र रेजीडेंसी, सुमित्रा विहार, गौरव नगर, पलासी, बड़वई, जनता नगर, पंचवटी फेस-1 और 2, ईदगाह हिल्स, पन्ना नगर समेत कई बड़े और घनी आबादी वाले क्षेत्र शामिल हैं।


सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक

इस समय के दौरान सिंधी कॉलोनी, पुतली घर, इस्लामी गेट, बजरिया, भोपाल टॉकीज, जज कॉलोनी, अमलतास, संजय नगर, लव-कुश अपार्टमेंट, ईदगाह हिल्स, मजदूर नगर, कुम्हारपुरा, डीके देवस्थली फेस-1 और 2, पल्लवी नगर, ओपेल रेजीडेंसी, विस्टोरिया पार्क, सुरेंद्र रेजीडेंसी, बावड़ियाकलां, सुमित्रा विहार, वरुण सोसाइटी, चिनार स्पायर और आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।


सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गौरव नगर, ईशान विष्टा कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में इस दौरान बिजली सप्लाई बंद रहेगी।


सुबह 10 से शाम 4 बजे तक (पहला स्लॉट)

ब्रिटिश पार्क, पलासी, बड़वई, एक्सर ग्रीन, नाइस स्पेश कॉलोनी, राजनगर और आसपास के इलाकों में लंबी कटौती होगी।


सुबह 10 से शाम 4 बजे तक (दूसरा स्लॉट)

विश्वकर्मा नगर, जनता क्वार्टर, मौलवी नगर, कमला नगर, हनीफ कॉलोनी, आशियाना कॉलोनी, पारस नगर, जनता नगर, पंचवटी फेस-1 और 2, नवीबाग, आराधना नगर, रतन कॉलोनी, मोतीलाल नगर, कृष्णा कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर, पन्ना नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।


जरूरी काम पहले निपटा लें

लंबी बिजली कटौती को देखते हुए आम लोगों को सलाह है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें