सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

आमजन के लिए 25 से 27 जनवरी तक खुलेगा लोकभवन, 26 जनवरी को ये रहेगा भ्रमण का समय…

17 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Lok bhawan, MP

Lok bhawan, MP

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकभवन को तीन दिनों के लिए आम नागरिकों के भ्रमण के लिए खोला जा रहा है। नागरिकों के भ्रमण के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। आमजनों के लिए चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी के मुताबिक इस पहल का उद्देश्य आमजन को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ना और गणतंत्र दिवस के महत्व को और अधिक सशक्त बनाना है। नागरिक 25 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक निर्धारित समय में लोकभवन का अवलोकन कर सकेंगे।  

 

वहीं, 25 जनवरी और 27 जनवरी  2026 को लोकभवन अपरान्ह 2 बजे से सायं 8 बजे तक खुला रहेगा। 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस को लोकभवन भ्रमण सुबह  11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही किया जा सकेगा। आम नागरिकों के लिए लोकभवन में प्रवेश और निकास की व्यवस्था गेट क्रमांक- 1 से ही सुनिश्चित की गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें