रविवार, 29 मार्च 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भगवान महावीर स्वामी ने खुद की इन्द्रियों को जीता, इसलिए वे जिन महावीर कहलाए: डॉ. मोहन यादव

29 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भगवान महावीर स्वामी ने खुद की इन्द्रियों को जीता, इसलिए वे जिन महावीर कहलाए: डॉ. मोहन यादव
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर में मदन मोहन मेहता ऑडिटोरियम में महावीर जयंती व्याख्यान और सम्मान में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जैन दर्शन की विशेषता है कि वह दूसरों को दबाने या डराने के बजाय, खुद पर विजय प्राप्त करता है। भगवान महावीर स्वामी ने भी खुद की इन्द्रियों को जीता, इसलिए वे जिन महावीर कहलाए। आज पूरी दुनिया उनको पूजती है, उनके विचारों को मानती है। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर संसार को सत्य, अहिंसा, असंचय, अपरिग्रह, त्याग और तपस्या का शाश्वत संदेश देने वाले करुणा के महासागर थे। भगवान महावीर ऐसे तीर्थंकर हैं, जिनसे हम सबको प्रेरणा मिलती है। ऐसे भगवान की जयंती हमें वर्षभर मनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से करीब ढ़ाई हजार साल पहले भगवान महावीर स्वामी ने जो कहा था, वह आज की वैश्विक परिस्थितियों में भी प्रासंगिक है। उन्होंने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं। 


मुख्यमंत्री ने भगवान महावीर के दिखाए सत्यमार्ग पर चलने वाले 4 वरिष्ठ समाजसेवियों चंदनमल चौरड़िया, हंसराज जैन, हंसमुख गांधी और संतोष कुमार जैन को 'महावीर अलंकरण' प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन और श्वेताम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन उच्च कोटि की समाज सेवा के जीवंत उदाहरण है। 


हमारी ऊर्जा का स्रोत भी सात्विक होना चाहिए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा भोजन सात्विक होना चाहिए। जैसा आहार होगा, वैसा ही हमारा मन और विचार होंगे। परमात्मा ने एक चीज हम सबको दी है और वह है ऑक्सीजन, जो हम सबके जीवन के लिए जरूरी है। आज हमारी ऊर्जा का स्रोत भी सात्विक होना चाहिए। इसीलिए हमारी सरकार ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन में विशेष प्रयास कर रही है। कार्यक्रम को शिक्षाविद स्वप्निल कोठारी व वरिष्ठ पत्रकार राजेश चेलावत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, मनोज पटेल, गोलू शुक्ला और सावन सोनकर उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें