
भोपाल। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक नई समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
एलटीटी से समस्तीपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) से समस्तीपुर जंक्शन के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।
- यह ट्रेन 21 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक चलाई जाएगी
- कुल 13-13 फेरे (दोनों दिशाओं में) लगाए जाएंगे
एलटीटी से कब और कैसे चलेगी ट्रेन?
ट्रेन नंबर: 01043 (एलटीटी → समस्तीपुर)
हर मंगलवार (21 अप्रैल से 14 जुलाई तक)
प्रस्थान: दोपहर 12:15 बजे
आगमन: बुधवार रात 11:45 बजे (समस्तीपुर)
मध्यप्रदेश में कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?
एलटीटी से समस्तीपुर जाते समय ट्रेन मध्यप्रदेश के प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी:
इटारसी: रात 11:45 बजे
जबलपुर: सुबह 3:10 बजे
सतना: सुबह 5:50 बजे
वापसी यात्रा का शेड्यूल
ट्रेन नंबर: 01044 (समस्तीपुर → एलटीटी)
हर गुरुवार (23 अप्रैल से 16 जुलाई तक)
प्रस्थान: रात 3:00 बजे
आगमन: शुक्रवार शाम 4:25 बजे (एलटीटी)
वापसी में MP के स्टॉप्स
समस्तीपुर से लौटते समय ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी:
सतना: शाम 5:40 बजे
जबलपुर: रात 10:15 बजे
इटारसी: रात 2:00 बजे
यात्रियों के लिए खास बात
- यह ट्रेन विशेष किराए (Special Fare) पर चलेगी
गर्मियों में भीड़ को कम करने के लिए यह सेवा शुरू की गई है
- लंबी दूरी के यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

